फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में श्रद्घालुओं ने घी के दीपक जलाकर मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंड सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन

शामली। फुगाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में जय हनुमान भारतीय संस्कृति पुनरुत्थान समिति के तत्वावधान में 36 वां तीन दिवसीय मेला चल रहा है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मेले के दूसरे दिन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत समेत विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य हनुमान जी के दर्शन कर घी का दीपक जलाकर मन्नतें मांगी। अखंड सुंदर कांड का पाठ और विभिन्न विद्यालय के स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्थापक रवि नारायण मिश्र, अध्यक्ष नंद कुमार एडवोकेट, सचिव राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव मलिक, मोनू गोयल, बिंदर सिंह, भारत कुमार तोमर एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें