फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। माता शाकंभरी देवी का जन्मदिन कस्बे के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। भजन कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके धर्म लाभ उठाया। माता शाकंभरी देवी भवन, जस्सू वाला मंदिर, कचौरीनाथ मंदिर, माता शाकंभरी पंचायती देवी मंदिर में कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने फल, फूल और सब्जी का प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगीं। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस इस दौरान सावित्री, यशोदा देवी, नीतू, निशि, उमा, सीमा, हिमानी, श्वेता, डिंपल, अंजलि, अमित मित्तल, हरीश सिंघल, नरेंद्र सैनी, कुलदीप गर्ग, विक्की मिगलानी, नीरज भाटी, सुभाष ,संदीप जिंदल, रविंद्र गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें