प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को नगर पंचायत ऊन में सभा करके प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
ऊन स्थित जयसिंह चौपाल पर आयोजित सभा में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया गया है और ऋण माफी योजना से किसानों को लाभ पहुंचाया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप, प्रदीप चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे।
कोतवाल ने ली प्रत्याशियों की बैठक
शामली। कोतवाली शामली परिसर में मंगलवार को कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए ही चुनाव प्रचार किया जाए। यदि कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान पंकज गुप्ता, आशू नामदेव, जहीर, पप्पू, इस्लाम और पवन आदि मौजूद रहे।