मतदाता जागरूकता को रैली निकाली
ऊन।
डीएवी इंटर कॉलेज में चुनाव के चलते मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुुुुभारंभ प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारा लगाते हुए कस्बे के मुख्यमार्गों से होते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अजय अरोरा, अरविंद मलिक, रोहताश, अनिरुद्घ और पुष्पा कौशिक आदि मौजूद रहे।