फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 16 में समस्याओं का लगा ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव पास आते ही नेताओं ने वोटरों के दरवाजों पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। आम जनता के मन में भी उथल पुथल है कि किसे वोट दें। लोगों का स्पष्ट कहना है कि जो बिजली, पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था ठीक कराएगा, उसी को वोट देंगे। अमर उजाला टीम ने बुधवार को नगर पालिका परिषद शामली के वार्ड-16 के मोहल्ला मोहल्ला दयानंदनगर में पहुंचकर लोगों से बातचीत की, तो यही मुद्दे सामने आए।
दयानंदनगर गली नंबर 10 में रहने वाली कुसुम ने बताया कि अभी तक वार्ड में पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण नाली का पानी मकान के पीछे खाली प्लांट में एकत्र हो रहा है। गंदगी फैलने से मच्छरों का प्रकोप है। लोग बीमार हो रहे है। वहीं, निधि ने बताया कि बिजली के खंभों पर अभी तक भी लाइनें नहीं हैं। करीब 300 मीटर दूर से केबल डालकर काम चलाया जा रहा है। बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है। मोनिका का कहना है कि वार्ड में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि मोहल्ले की नालियां भी ठीक प्रकार से नहीं बनी हुई है। जिससे पानी रोड पर फैला रहता है। विजय कुमार का कहना है कि मोहल्ले में न तो घूमने के लिए कोई भी पार्क है और न ही बच्चों के खेलने के लिए कोई सुविधा है। वहीं अप्रांशु ने बताया कि गली में खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की हालात खराब है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सभी का कहना है कि इस बार जो भी चेयरमैन प्रत्याशी उनकी समस्याओं का समाधान कराने का वादा करेगा, उसे ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें