शामली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 58 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया।
हनुमान धाम पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक रक्तदान कर लोगों की जान बचाकर पुण्य कमाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार व संचालन राजन बत्रा ने किया। इस दौरान डॉ. रामजीलाल कश्यप, प्रसन्न चौधरी, डॉ. मनोज चौधरी, अजय संगल, अरविंद बंसल, डॉ. विपिन कौशिक, विशेष, राजेंद्र, बिजेंद्र, प्रवीन, पुनीत द्विवेदी, सचिन, नरेश, सुशील, सतबीर वर्मा, शिव आदि मौजूद रहे।