डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी से जारी पहली मेरिट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। जिसको देखने के लिए कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। पहली मेरिट से दाखिले सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक होंगे।
यूनिवर्सिटी ने डिग्री कॉलेजों में यूजी ट्रेडिशनल कोर्सों में दाखिले के लिए पहली मेरिट 20 जुलाई को जारी कर दी गई। जिसके बाद 21 जुलाई को शिवरात्रि का अवकाश होने के कारण कॉलेज नहीं खुल सके। शनिवार को कॉलेज खुलते ही कॉलेजों में पहली मेरिट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। जिसको देखने के लिए सुबह से कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। शनिवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण दाखिले शुरू नहीं किए जा सके। पहली मेरिट से दाखिले 24 जुलाई से 26 जुलाई तक होंगे। विद्यार्थियों ने कॉलेज से दाखिले के लिए जरूरी प्रमाण पत्रों के बारे में भी जानकारी ली। कॉलेज प्राचार्यों ने बताया कि दाखिले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होंगे। सभी प्रमाण पत्रों की सूची और मेरिट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। अभी पहली और द्वितीय मेरिट तक राजकीय और एडेड कॉलेजों में ही बाहर नजर आएगी। अबकी बार राजकीय और एडेड कॉलेजों की मेरिट काफी ऊपर और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की मेरिट काफी नीचे है।
ये दस्तावेज होंगे जरूरी
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट की कॉपी
ा - चरित्र प्रमाण पत्र की कॉपी
- आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र
- मेरिट के बाद का पंजीकरण फॉर्म की फोटो कॉपी
- हाईस्कूल, इंटर की कॉपी
- चार पासपोर्ट साइज फोटो
- पांच रुपये का एक डाक टिकट
-सभी प्रमाण पत्रो की स्वंय सत्यापित फोटो कॉपी का सेट