फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवपुराण कथा का समापन आज, शिवबारात की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुराण कथा में शिव बरात की कथा सुनाई
विज्ञापन

शामली। सदाशिव मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा का शनिवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो जाएगा। शुक्रवार को कथावाचक पंडित दिनेश पाठक ने अमृत वर्षा करके शिवबारात की झांकी प्रस्तुत की गई। संगीतमयी कथा सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
शुक्रवार को मोहल्ला रेलपार कु़ड़ाना में सदाशिव मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा में भगवान शिव की बरात की कथा सुनाई गई। इस मौके पर शिव बरात की झांकी का प्रस्तुत कीगई। मुख्य यजमान के रूप में योगेंद्र सिंह, दरियाव सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, प्रमेंद्र सिंह, चौधरी महाराज सिंह, डॉक्टर हरिओम पाठक, सुरेश देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलंकरण समारोह 30 जुलाई को
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली के जिलाध्यक्ष संगीत गोयल ने बताया कि अग्रवाल मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह 30 जुलाई को दोपहर तीन बजे महाराजा अग्रसेन बरातघर में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकारिणी के संयोजक प्रवीण गोयल, विशाल गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। हनुमान धाम पर इस संबंध में बैठक आयोजित करके कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सुमित बंसल, सुधीर मित्तल, मनोज गर्ग, कृष्ण गोयल, अनुज गोयल, राकेश गर्ग, चंचल गोयल, सचिन जिंदल, शिवाण बंसल, मुकेश बंसल, सचिन मित्तल, संजय ऐरन, अजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें