फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों ने रोष जताया
विज्ञापन

शामली। कांवड़ लेने हरिद्वार जा रही कांवड़ियों से भरी गाड़ी में गुरुद्वारा तिराहे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इसके बाद कांवड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
महिला से सिलेंडर ठगा
शामली। नगर के गुलशनगर निवासी एक महिला अपने घर पर थी। बताया जाता है कि उसी दौरान दो युवक आए तथा खुद को एजेंसी पर तैनात कर्मचारी बताते हुए सिलेंडर मांगा। इस दौरान आरोपियों ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया, जिसके बाद आरोपी सिलेंडर लेकर फरार हो गए। बाद में महिला को उसके साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाइक सवार दो घायल
शामली। ब्लाक रोड निवासी रवि और विकास शनिवार की रात नगर में बाइक से किसी काम से कही जा रहे थे। उसी दौरान एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में तीन घायल
झिंझाना। रविवार की शाम खानपुर कला निवासी युवक देवेंद्र पुत्र राजेंद्र अपने भाई विनीत के साथ कार से झिंझाना आया हुआ था। गांव लौटते समय एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार असंतुलित हो गई और टकरा गई। इस दौरान साइकिल सवार को भी टक्कर लगी। इस हादसे में साइकिल सवार मन्नू व कार सवार देवेंद्र व विनीत घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते मन्नू व देवेंद्र रेफर कर दिया। वहीं, हरबीर झिंझाना से गांव लौट रहा था। जब वह ऊन रोड काली मंदिर से आगे पहुंचा, तो बाइक फिसलने से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें