शामली/ चौसाना। विकास खंडस्तरीय कृषक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की ट्रेंच विधि से बुवाई तथा ड्रिप सिंचाई के बारे जानकारी दी।
सोमवार को चौसाना के जयभारत इंटर कॉलेज में कृषि विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में मुजफ्फरनगर गन्ना शोध संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर जगपाल सिंह ने किसानों को बताया कि ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने से 15- 20 प्रतिशत गन्ने की पैदावार बढ़ जाती है। ड्रिप विधि से सिंचाई करने के लिए गन्ना विभाग द्वारा 90 हजार रुपये का अनुदान ड्रिप इरिगेशन, पाइप, पंप आदि दिए जा रहे हैं। इस मौके पर गन्ना प्राविधक वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों को खरीफ में कम पानी में उत्पादन करने के लिए तिल, उर्द, मूंग, आदि की खेती को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता हैं। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा ने किसानों से अपनी फसलों के अवशेषों को गला सड़ाकर कंपोस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गढ़ीहसनपुर के प्रधान रणधीर सिंह, मांगेराम, हरेंद्र सिंह ,रविंद्र, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।