फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सिखाए योग -प्राणायाम, जंक फूड न खाने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए बच्चों को सिखाया योग
विज्ञापन

शामली। गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाचार्य करण सिंह मलिक ने बच्चों को विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को नियमित योग करने व स्वस्थ रहने के गुुर सिखाते हुए जंक फूड न खाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार को भैंसवाल रोड स्थित गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पतंजलि समिति के योगाचार्य करण सिंह मलिक ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग का प्रशिक्षण दिया। नियमित योग करने पर जोर देते हुए कहा कि नियमित योग से ही बच्चे स्वस्थ रहे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को जंक फूड आदि से होने वाले नुकसान के संबंध में अवगत कराया। भविष्य में बच्चों को जंक फूड आदि न खाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को नियमित योग करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सचिन कुमार, मनीष कुमार, शिवानी पंवार, ममता बालियान, साइना मंसूरी, अंशु, मोनिका, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें