फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हादसों में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजोवाला निवासी तालीम अपनी पत्नी आतिया के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा गढ़ीपुख्ता रिश्तेदारी में गए थे। बुुधवार शाम को वे बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में मालेंडी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दंपती गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में आतिया को मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार रात गांव खेड़ी पट्टी निवासी संजीव बाइक पर सवार होकर भौराकलां से लौट रहा था। रास्ते में आदमपुर के निकट खंभे से बाइक टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया। इनके अलावा पानीपत निवासी संजय अपनी पत्नी उमा के साथ देवबंद से बाइक पर लौट रहे थे। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव गोमतीपुर के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का आरोप
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनेहटी निवासी हारुन राशिद, वाजिद,, महताब, इकबाल, काला, अलीनवाज आदि जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कई लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर गेहूं की फसल बो रखी है। राजस्व टीम ने पैमाइश कर निशानदेही कर दी है, लेकिन आरोपी डोल नहीं लगाने दे रहे है। ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें