शिविर में 150 लोगों की जांच
शामली। हनुमान धाम पर नेत्र शिविर आयोजित किया गया। 150 लोगों का चेकअप किया गया। 75 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। इससे पहले, शिविर का शुभारंभ स्वर्ग आश्रम शामली के अध्यक्ष रमेश धीमान, शरद द्विवेदी, पूर्व सभासद मनोज मित्तल आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर 150 बीपीएल कार्डधारकों की आंखों की जांच की गई। डॉक्टर वीपी सिंह, डाक्टर राजकुमार सिंह, डाक्टर परविंद्र ने मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, लाल सिंह लचक, अमित प्रजापति, मांगेराम छोक्कर, डाक्टर महक सिंह वर्मा, रविसगल का सहयोग रहा।
रोजगार मेला आज
शामली। कैराना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के मुताबिक राजकीय आईटीआई कैराना, शामली एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाढ़ में मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में आईटीआई प्रशिक्षित युवा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवा बायोडाटा लेकर हिस्सा ले सकते हैं।
सैनिक बंधु की बैठक 27 फरवरी को
शामली। भूतपूर्व सैनिकों - सैनिक आश्रितों वीर नारियों की 27 फरवरी को सुबह 11.30 बजे सैनिक बंधु की बैठक डीएम सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राजवीर सिह ने सभी भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों को सैनिक बंधु की बैठक में पहुंचने का आहवान किया है।
शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर
शामली। शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग डेरा सच्चा सौदा सिरसा के बलवा गांव में नामचर्चा घर में 27 फरवरी को सुबह दस बजे शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शामली सीएमओ डाक्टर संजय कुमार भटनागर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी सेवादार अनुराग इंसा, जितेंद्र कुमार इंसा ने दी।