शामली। लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा को लेकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को समीक्षा बैठक के बाद दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र वार असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने एवं मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा की तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक करने, रिपोर्ट करने तथा संबंधित पत्रों को अविलंब निर्गत करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी पोस्टर, बैनर, हैंडबिल पर प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम अंकित होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों तथा मीडिया कर्मियों को इस आशय की जानकारी दी जाती है कि जिला स्तर पर एमसीएमसी का गठन हो चुका है। उनके द्वारा विज्ञापन एवं पेड न्यूज की सशक्त मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी इलेक्ट्रॉनिक चैनल, रेडियो, केबल नेटवर्क, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया, ऑडियो वीडियो पब्लिसिटी संबंधी विज्ञापन के प्रकाशन के पूर्व जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा स्वीकृत कराना अनिवार्य है। सभी मीडिया कर्मियों एवं राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित कर अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 है। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने जनपद में रजिस्टर्ड वन सुगम पोर्टल पर फीड करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, कैराना एसडीएम अमित पाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर, तहसीलदार अभय राज पांडे, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
ऑनलाइन लाटरी से हुई दुकानों की नीलामी
शामली। डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आबकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन ई-लाटरी के तहत मॉडल शाप विदेशी मदिरा व भांग दुकानों की नीलामी की गई जिस में टोटल 180 आवेदन आए हुए थे इस दौरान सभी आवेदक सभाकक्ष में मौजूद रहे। जिसमें से मॉडल शॉप की दो विदेशी मदिरा के दस विदेशी की 10 वह भांग की नौ दुकान आवंटित की गई। सभी ई-लॉटरी प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन स्क्रीन पर निर्धारित समय पर की गई। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी जिला आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी मौजूद रहे।