कैराना। चार जून 2017 को कैराना कांधला रोड पर मायापुर रजबहे से पहले ही थाने की सरकारी गाड़ी में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही दीपांशू त्यागी की मौत हो गई थी। चालक सिपाही मनोज ने कोतवाली में ट्रक चालक के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के थाना स्याना के गाव किसौली निवासी मृतक सिपाही दीपांशू के पिता अरविंद अन्य परिवार के लोगो के साथ कोतवाली पहुंचे। बताया कि उसके बेटे का एक्सीडेंट नहीं हुआ था बल्कि साजिश के तहत हत्या की गई थी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।