फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन एनसीसी कैडेट ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महिला सशक्तिकरण एवं कुरीति उन्मूलन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूजा राणा ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की तभी हो सकती है जब देश की महिला की तरक्की होगी। लक्ष्मी देवी ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर दलीप, विकास, गरिमा, मुस्कान गोयल, रूकसार, सुमित, नीतू, नीलम राठौर, डॉ. वसुंधरा, अरविंद, अंकित राय, अश्वनी कुमार, शशिकांत, सचिन गुप्ता, सचिन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें