फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में रोंवर्स-रेंजर्स शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने महाविद्यालय प्रागंण में रोवर्स-रेंजर्स का ध्वज रोहण करके किया। रोवर्स-रेंजर्स ने स्काउट गीत गाकर झंडे को सलामी दी। प्राचार्य ने महात्मा बुद्ध के कथन ‘आत्मदीपोभव:’ से जोड़ते हुए कहा कि स्वयं के भीतर के प्रकाश से अवगत होकर दूसरे को प्रकाशित करना ही रोवर्स-रेंजर्स का संदेश है। रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी ने जीवन में अनुशासित एवं संयमित रहने के लिए प्रेरित किया। रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश ने कहा कि सद्भाव और सामूहिकता की भावना का विकास हम सबके भीतर हो, ऐसा प्रयास हम अगले चार दिनों में करेंगे। गीता रानी ने ध्वज शिष्टाचार, विभिन्न झंडों की जानकारी, सीटी के संकेत, खोज के चिह्न, बायां हाथ मिलाना, गांठें और बंधनों को बांधना आदि का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य एवं रोटरी क्लब मिडटाउन, शामली के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान रिजनल सेक्टरी डॉ. अजय बाबू शर्मा द्वारा तब्बसुम को बेस्ट मार्च पास्ट के लिए एवं नैना को बेस्ट पोस्टर के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान समस्त प्राध्यापकों एवं समस्त कार्यालय स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें