फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में सफाई करके पौधो में पानी आदि श्रमदान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वीवी पीजी कालेज में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर वंदना ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दी प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना वंदेमातरम, लक्ष्य गीत आदि की प्रस्तुति की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र, डॉ. मंजू मगन ने सात दिवसीय शिविर की जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ अभियान चलाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्यारियों को व्यवस्थित करना, इधर उधर फैले कूडे़ करकट को उठाकर मैदान की सफाई करके पौधो में पानी आदि श्रमदान किया गया। तीन फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर लगाया जाएगा। प्राचार्या डॉ. वंदना ने कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मंजू मगन, डॉ. भूपेंद्र कुमार के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर डॉ. छवि संगल, डॉ. बबली, डॉ. पूजा, जयविंदर तोमर, जीएन यादव, भीष्म सिंह, शमा प्रवीण, अनुराधा आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें