फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठा मजदूरो ने 700 रूपये पथाई रेट मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों मांगा 700 रुपये पथाई रेट
विज्ञापन

शामली। ईट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मजदूरों की 15 सूत्री समस्याओं का डीएम को ज्ञापन दिया। मजदूरों ने ईट भट्ठा श्रमिकों को ईट पथाई रेट 700 रुपये प्रति हजार दिए जाने की मांग की है। ईट भट्टा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री बाबूराम कामरेड और जिलाध्यक्ष कुलदीप कुड़ाना के नेतृत्व में मजदूूूूरों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिला। 15 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपकर ईट पथाई रेट 700 रुपये प्रति हजार दिए जाने, ईट भट्टा श्रमिकों के हितों के लिए वर्ष 2004 मे लागू कानून को प्रभावी किए जाने, ईट भट्टा मजदूूरों को पहचान पत्र, हाजरी कार्ड दिए जाने उस पर पाथी गई ईट चढ़ाए जाने, एडवांस पैसा आदि मांग की गई। श्रमिक की मृत्यु पर परिवार को मुआवजा दिए जाने, श्रमिकों को फावड़ा, रेहडा आदि यंत्र दिए जाने, शौचालयों और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, लकड़ी गैैस की निशुल्क उचित व्यवस्था, काम के आधार फंड बोनस दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, अमित कुमार, विकास, अनिल भाजू, अनुज भारती आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें