फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया फेरबदल, कैराना और थानाभवन के कोतवाल हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसपी अजय कुमार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कैराना कोतवाली और थानाभवन थाने के प्रभारी निरीक्षकों को हटा दिया है। कैराना के प्रभारी निरीक्षक को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है, जबकि थानाभवन थाने के प्रभारी निरीक्षक को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। इसके अलावा एसपी ने कई उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया है।
विज्ञापन

एसपी ने एक बार फिर थाना प्रभारियों और कई उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी ने बताया कि कैराना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह को हटाकर उन्हें अपना पीआरओ नियुक्त किया है। थानाभवन थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेंद्र नागर को कैराना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक संदीप बालियान को थानाभवन थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। उधर, उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी कैराना से हटाकर थाना कैराना में तैनात किया। उप निरीक्षक मीर सिंह तेवतिया को थाना कैराना से चौकी प्रभारी कचहरी कैराना और एसपी के पीआरओ सत्यपाल को स्वाट टीम प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें