दिल्ली में अजित से मिले कार्यकर्ता
कांधला। रालोद छात्रसभा के जिला महासचिव राजन जावला मंगलवार को दिल्ली में रालोद मुखिया अजित सिंह से मिलकर किसानों की समस्या से अवगत कराया। रालोद सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर रालोद की नीतियों को घर घर पहुंचाने के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल चौधरी, गाजियाबाद ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार, आदित्य, शुभम, पप्पन, विशाल मौजूद रहे।