फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइपास की आपतियों की सुनवाई आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिले के पानीपत-नगीना-कोटद्वार और मेरठ-करनाल बाईपास की आपत्तियों की सुनवाई शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष सक्षम अधिकारी एडीएम वित्त केेबी सिंह की अध्यक्षता में होगी। आपत्ति करने वाले किसान अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है। मेरठ-करनाल फोरलेन का नया बाइपास दिल्ली- यमुनौत्री मार्ग के साईंधाम से शुरू होकर शामली, गोहरनी, मुंडेट, बधेव से होकर टपराना में मिलेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बागपत कार्यालय द्वारा मेरठ-करनाल बाइपास के लिए धारा तीन ए की कार्रवाई करते हुए अधिसूचना डे़ढ माह पूर्व जारी कर दी गई थी। अब तीन डी की कार्रवाई जा रही है। अधिसूचना के तहत मेरठ-करनाल बाइपास की जद में आने वाले किसानों व भूस्वामियों ने 250 आपत्तियां भूमि अर्जन अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत की है। पानीपत-नगीना, कोटद्वार का दूसरा बाइपास दिल्ली यमुनौत्री सहारनपुर मार्ग पर साईंधाम से शुरू होकर बनत ट्रांजिट हास्टल के पीछे से होकर लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय से होता हुआ पानीपत-नगीना कोटद्वार मार्ग पर खेड़ी बैरागी-फतेहपुर गांव के पास मिलेगा। इस बाइपास के लिए भूमि स्वामियों व किसानों की 70- 80 आपत्तियां प्राप्त हुई है। सक्षम अधिकारी व एडीएम वित्त केबी सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल के नए बाइपास की आपत्तियों की सुनवाई शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर बारह बजे से लेकर एक बजे तक तथा पानीपत-नगीना-कोटद्वार के बाइपास के लिए प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर एक बजे होगी। उन्होंने दोनों बाइपास की जद में आने वाले किसानों व भूस्वामियों को शनिवार को सुनवाई के दौरान उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें