डीएम ने मुज्जमिल को किया सम्मानित
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने श्रीराम ग्रुप आफ कालेज द्वारा कराई गई टैलेंट सर्च परीक्षा में जिला टॉप करने वाले बाबरी क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी छात्र मुज्जमिल को कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। छात्र के मुताबिक डीएम ने कक्षा 12 से अधिक निशुल्क शिक्षा दिलाए जाने और गिफ्ट के तौर पर जैकेट भी प्रदान की।