प्रतियोगिता में रोज हाउस रहा अव्वल
कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक प्राप्त मेडल प्राप्त किए। मंगलवार को प्रतियोगिता परिणाम प्राइमरी वर्ग के बालक वर्ग में स्पून रेस में ओम कंसल ने गोल्ड, अरमान ने सिल्वर, आदित्य भारद्वाज ने कांस्य, पॉकेट रेस प्रणव ने गोल्ड, ओम वर्मा ने सिल्वर, यश ने कांस्य प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में स्पून रेस में साहिल अली ने गोल्ड, आयुष ने सिल्वर, साकिब ने कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजबीर सिंह, इमरान अली, नितिन चैहान, नवीन चैहान, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, उषा अग्रवाल, दीपा, नेहा कश्यप, ममता शर्मा, प्रीति शर्मा, मरियम, गीता रूहेला, आरती शर्मा, मीनाक्षी, लीना आदि का विशेष सहयोग रहा।