फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की सूची में पात्र रहे वंचित, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ब्लॉक कैराना के गांव गोगवान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए जाने वाले शौचालयों की सूची में पात्रों के स्थान पर अपात्रों के नाम सूची में शामिल कर करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत समाजसेवी द्वारा सीएम से की गई है।
विज्ञापन

गोगवान निवासी समाजसेवी मुरसलीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में बताया कि उनके गांव में हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का लाभ देने के लिए 263 परिवारों की सूची तैयार की गई थी। आरोप है कि उक्त सूची से 114 पात्र लोगों के नाम काट लिए गए हैं, जबकि ये सभी लोग पात्रता की श्रेणी में हैं और खुद घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं करा सकते हैं। आरोप है कि कुछ अधिकारी अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छ भारत मिशन योजना को पलीता लगाने पर तुले हुए हैं। यदि पात्रों के घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ, तो ऐसे में गांव स्वच्छ नहीं हो सकता है। घरों में शौचालय नहीं होने के कारण लोगाें को खुले में शौच को जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें