फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव आज, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव आज, शाम तक परिणाम होंगे घोषित
विज्ञापन

कैराना। बार एसोसिएशन कैराना की नई कार्यकारिणी गठित करने हेतु सोमवार को बार भवन में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव आयुक्तों की देखरेख में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान और तत्पश्चात शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर जहां त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होगा, तो महासचिव समेत अन्य पदों पर प्रत्याशियों में आमने-सामने की टक्कर रोमांचक होगी। बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2019 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनावी सरगर्मियां चल रही थी। हर प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में लगा हुआ था और वोटरों को अपनी ओर रिझाने में लगा हुआ था। सोमवार को बार भवन में चुनाव होने के चलते रविवार को अधिवक्ता प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने वोटरों से संपर्क कर वोट देने की अपील की। एल्डर कमेटी के चेयरमैन शमीम अहमद अल्वी, सदस्य केके शर्मा, मुख्त्यार हुसैन, सिदकराम व चौधरी शैलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार वशिष्ठ, नकली सिंह व राजवीर सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसके अलावा महासचिव पद पर आलोक चौहान व नसीम अहमद, सहसचिव प्रशासनिक पद हेतु नीरज चौहान व प्रदीप कुमार शर्मा, सह सचिव पुस्तकालय पर विनोद कुमार व कुलदीप सिंघल तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु दिनेश कुमार व रविन्द्र कुमार के बीच कांटे की टक्कर होगी। उपरोक्त पदों पर होने वाला वार्षिक चुनाव सोमवार की प्रात: नौ बजे बार भवन में चुनाव आयुक्तगणों की देखरेख में दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये हो चुके हैं निर्विरोध घोषित
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार चौहान, वरिष्ठ सदस्यगण पद पर जयपाल सिंह, भगवान दास चौहान, विरेंद्र कुमार व ब्रिजेश कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर रिजवान अली, इमरान अहमद एवं आस मोहम्मद को निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें