पालिका कर्मी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
कैराना। शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला की कर्मी की हालत में सुधार है। महिला ने पालिका के एक लिपिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर एसडीएम को शिकायत दी है।
गांव मन्ना माजरा निवासी बिसारत नगर पालिका में मृतक आश्रित पद पर कर्मचारी के पद पर तैनात है। शुक्रवार को बिसारत ने पालिका परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत खराब होने पर उसे शामली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के बेटे साबिर ने बताया कि अब उसका मां की हालत में सुधार है। उधर, इस मामले में एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में नगर पालिका के एक लिपिक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डा अमित पाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को महिला के जहर खाने के बाद एक एक व्यक्ति महिलाकर्मी के नाम से शिकायती पत्र देकर गया था। मामले की जांच के लिए पत्र को पुलिस को भेज दिया गया है।