शिविर में 430 मरीजों की नेत्र जांच
शामली। लायंस क्लब की ओर से कमला कॉलोनी लायंस भवन में शिविर में डाक्टरों 430 नेत्र मरीजों की जांच की गई। 180 मरीजों की जांच करके मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए आई हास्पिटल गाजियाबाद के लिए भेजा गया है। शिविर में ब्लड प्रेशर की जांच डाक्टर सुशील संगल, डाक्टर मुकुट मोहन संगल, डाक्टर जगमोहन संगल ने की। आंखों की जांच में डाक्टर अंशुल भारद्वाज, डाक्टर अशोक सिंघल व शुगर की जांच डाक्टर खुर्शीद अनवर के सहयोग से की गई। इस मौके पर लायंस अध्यक्ष अशोक मित्तल, सचिव अनिल कुच्छल, कैंप चेयरमैन नवीन जैन, लायन मोहनलाल गुप्ता, राकेश गर्ग, नवीन अग्रवाल, मुकेेश गर्ग, खुशीराम अरोरा, रणधीर ठाकुर, कमल जैन, मोहित कुमार का सहयोग रहा। अगला शिविर 16 दिसंबर को लायन भवन कमला कालोनी में लगाया जाएगा।