फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का निरीक्षण: ब्लॉक से बीडीओ, अस्पताल से डॉक्टर नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। जिलाधिकारी ने शुक्रवार शाम सरकारी अस्पताल और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अस्पताल से डॉक्टर नदारद थे और ब्लॉक कार्यालय पर अधिकारी भी नहीं मिले। सभी का स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

शाम करीब पौने छह बजे डीएम अखिलेश कुमार सीएचसी में पहुंचे। उन्हें अस्पताल से फार्मेसिस्ट, इमरजेंसी के डॉक्टर और नर्स गायब मिली। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को बुलाने के निर्देश दिए तो पता चला कि वे शाम को मेरठ चले जाते हैं। डीएम ने अस्पताल परिसर में बने आवासों का भी निरीक्षण किया। आवासों की हालत भी खराब मिली। डीएम ने अधीक्षक सहित गायब मिले सभी कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया तो बीडीओ और एडीओ गायब मिले। पता चला कि उक्त अधिकारी बिना प्रशासन से अनुमति लिए मुजफ्फरनगर चले गए हैं। इस पर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फोन से वार्ता की और नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई लापरवाही सामने आई है। इस संबंध में सभी लापरवाह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के पीआरओ नरेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें