फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दोनों छात्र पंजाब से हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बा कैराना से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए दो छात्रों को पुलिस ने अमृतसर के एक गांव से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

31 अगस्त को कैराना के मोहल्ला राजेंद्र कालोनी निवासी कक्षा-9 का छात्र अक्षय और मोहल्ला आलदरम्यान निवासी कक्षा-10 का छात्र जतिन लापता हो गए थे। वह घर से स्कूल आए थे, लेकिन छुट्टी होने पर घर नहीं लौटे थे। शाम तक छात्रों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों को सूचना मिली कि दोनों छात्र पंजाब के अमृतसर में किसी गांव में हैं। इसके बाद पुलिस का सहयोग लेकर अमृतसर के गांव में पहुंचकर गुरुद्वारे से दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया। कैराना पहुंचने पर छात्रों ने बताया कि वह ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे तथा वहां से हरिद्वार चले गए थे। तीन घंटे हरिद्वार में घूमने के बाद अमृतसर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए थे। अमृतसर पहुंचने पर एक गांव के गुरुद्वारे में चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें