फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नारद, दुर्गा, हनुमान, गोपियां आदि का रुप धारण कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। वहीं कुछ बच्चों ने सैनिक, डोरीमोन, हाथी के रुप जैसी ड्रेस पहनकर धार्मिक गीतों पर जमकर डांस किया। इसमें प्रथम स्थान नक्श रहा, जिसने शिव का रुप धारण किया था। द्वितीय स्थान पर दुर्गा बनी गौरी शंकर रही। तृतीय स्थान पर नारद बना हिमांशु रहा। बाकी सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिन और ममता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह निर्वाल रहे। उन्होंने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य दिव्य प्रभाकर ने सभी बच्चों को पर्व की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें