कस्बा एलम स्थित प्राचीन शिवमंदिर में श्री हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में हनुमान जी सात फुट ऊंची मूर्ति, श्रीराम दरबार, अंजनामाई, महर्षि वाल्मीकि और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण- प्रतिष्ठा विधि विधान से संपन्न कराई गई।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार से आए पंडित श्री वेद जी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान दंडी स्वामी श्री स्वामी ललितानंद महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि आज के सम में हिंदुओं को सनातन धर्म, रोटी, बेटी व चोटी को बचाने की आवश्यकता है। अगर यह सब सुरक्षित रहेंगे, तो समाज सशक्त होगा। उन्होंने कई प्रसंग के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति के बारे में बताया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने से पहले कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिक्रमा के बाद विधि विधान से पूजन हुआ। मुख्य यजमान अजय पंवार और उनकी धर्मपत्नी सुनीता पंवार रहे। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामकिशन पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, राजेंद्र भगत, सत्यवीर सभासद, सुबोध भारतीय, मुकेश शर्मा, विनोद पवार, सूर्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, महावीर सिंह, प्रमोद कुमार, चांद सिंह, वरुण पंवार आदि रहे।