आंधी-बारिश के साथ बिजली आपूर्ति ठप
शामली। रविवार दोपहर बाद तक धूप निकलने से दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम के समय आकाश में बादल छाने जाने के बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने के बाद जनजीवन अस्त हो गया। बारिश के बाद जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, अधिकतम तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। आंधी- तूफान व बूंदाबांदी होने की संभावना है।
रविवार को दिन में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शाम होते होते मौसम का मिजाज बदल गया। चार बजे के बाद बादल छा गया। आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। थोड़ी देेर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। एक घंट तक जमकर बारिश हुई। रात में भी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, आंधी व बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि आंधी- तूफान और बूंदाबांदी से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली लाइनों व खंभों को नुकसान हुआ है। बूंदाबांदी बंद के बाद बिजली खंभों व तारो की क्षति का अनुमान लगाया जाएगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। आंधी- तूफान व बूंदाबांदी होने की संभावना है।