शामली।
अब सीबीएसई स्कूलों के छात्र रोज अपनी पसंद का खेल खेल सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है।
सीबीएसई का कहना है कि स्कूलों में अन्य विषयों की कक्षा के साथ खेल की भी कक्षा का होना जरूरी है। बोर्ड द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक सभी छात्रों को इस पीरियड में ग्राउंड पर जाना होगा। इसके लिए एक मैनुअल भी तैयार किया गया है। जिसे देखकर छात्र फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं। पहले यह व्यवस्था कक्षा-11 और 12 के लिए थी, लेकिन अब कक्षा-9 और 10 के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। इस खेलकूद विषय की बाकी विषयों की तरह परीक्षा नहीं होगी। इसमें बच्चों को शारीरिक गतिविधियां ही कराई जाएंगी। सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि सीबीएसई की तरफ से जारी इस गाइड लाइन का असली मकसद छात्रों की कक्षा में बैठे रहने वाली आदत को दूर करना है।