सुशील और सोनू ने किया नाम रोशन
शामली। पश्चिम बंगाल के डीगाह में दो से पांच मई के बीच द्वितीय वाको इंटरनेशनल किक बाक्सिंग रेफरी सेमिनार व ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हुआ। पूरे भारत से 125 प्रतियोगियों ने इंटरनेशनल रेफरी बनने के लिए परीक्षा में भाग लिया। उत्तर प्रदेश की ओर से जनपद के शामली किक बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कौशिक और रेफरी सोनू सैनी ने इंटरनेशनल रेफरी की परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में प्रतिभाग करने वालों को ए, बी और सी ग्रेड दिए गए। ए ग्रेड प्राप्त करने वालों में 70 प्रतिभागी रहे। परीक्षा में शामली के सुशील और सोनू ने अच्छा प्रदर्शन कर परीक्षा में ए ग्रेड लेकर परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। संचालन वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किक बाक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन ब्रायन विलियम और युवी ने संपन्न कराया। परीक्षा पास करने पर वाको के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट व वाको यूपी के प्रेसीडेंट वसीम अहमद ने दोनों को इंटरनेशनल रेफरी बनने पर बधाई। बुधवार को शामली पहुंचने पर दोनों इंटरनेशनल रेफरी का स्वागत कर बधाई दी गई।