शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को राज्य मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन क्षेत्र के ग्राम जलालपुर, समसपुर, हिंड देवीपुरा, रायपुर, पवारखेड़ा में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की लोकप्रियता से विपक्ष घबराया हुआ है। इसी कारण महा गठबंधन का सहारा लिया गया है, ताकि अपना उल्लू सीधा कर सकें। मौके पर वीरेंद्र सिंह मादलपुर, आनंद पुंडीर, जय सिंह कश्यप, डाक्टर रामधारी सिंह, दिनेश शर्मा प्रधान, मुकेश प्रधान, शिवकुमार सिंह, अतर सिंह बाबरी आदि मौजूद रहे।
शामली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शामली में एमएसके रोड पर एसबीआई शाखा के सामने हुआ। जिसमें कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विधायक कपिल देव अग्रवाल, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी संजीव सिक्का, जिलाध्यक्ष पवन तरार आदि नेताओं ने हवन में आहुति दी। इस दौरान सांसद संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के हित में योजनाएं लागू कीं और विकास को प्राथमिकता दी। इसी वजह से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। मौके पर जिला महामंत्री राजन बत्रा, नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, पुनीत द्विवेदी, राजेश मलिक, विशेष सरोहा, मनोज चौधरी, मनोज शर्मा, पंकज राणा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कैराना रोड पर व्यापारी नेता महेश बंसल के आवास पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान काफी व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारी नेता अशोक गोयल ने की बैठक
शामली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान राष्ट्रीय सहसंयोजक अशोक गोयल ने सोमवार को जवाहरगंज मंडी में श्रवण कुमार सचिन कुमार के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों के साथ बैठक की। भाजपा की नीतियों का गुणगान करते हुए कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश कुमार संगल, श्रवण कुमार, पवन बजरंगी, गोरी शंकर, जिंदल, सुनील कुमार, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश गोयल, महेश, संजय कुमार, राजकुमार और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।