कैराना। रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गांव कंड़ेला, जंधेडी, पावटीकलां, मंगलपुर, बीबीपुर हटिया, हिंगोखेडी, गोगवान, बधुपुरा एवं गाजीपुर आदि गांवों में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों का हाल, व्यवस्था तथा सुरक्षा का बंदोबस्त करने के लिए जायजा लिया। साथ ही, पोलिंग बूथों पर शौचालयों की स्थिति जांची। कोतवाल का कहना है कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।