फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मे स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में पिछले कुछ दिनों से चिकन पॉक्स की बीमारी ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव इस्सोपुरटील में पिछले कुछ दिनों से काफी संख्या में लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित है। दिनेश, हरिमोहन, देवेंद्र, जितेंद्र, उमेश आदि के अनुसार गांव में काफी संख्या में बच्चे , बुजुर्ग, औरतों को इस बीमारी ने अपने चपेट में लिया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के लोगों से समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन टीम ने गांव में पहुंचकर खानापूर्ति करने का काम किया है, जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव कैंप कर समस्या के समाधान की मांग की है। गांव में अभी भी इस बीमारी से रॉबिन, रविश, पूनम, पारुल, आसिफ, सोनू सहित काफी लोग इस बीमारी से पीड़ित है ओर अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आते जा रहे हैं। मामले में कैराना सीएचसी प्रभारी भानू प्रताप ने बताया है कि गांव में टीम ने जाकर काफी लोगों की जांच कर उन्हें दवाईयां दी है अगर बीमारी तेजी से लोगों में फैल रही है तो एक बार फिर से गांव में टीम को भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें