माध्यमिक स्कूलों में दाखिले की तिथि बढ़ी
शामली।
माध्यमिक स्कूलों में दाखिलों की तिथि बढ़ाकर अब 15 मई कर दी गई है। पहले दाखिले 30 अप्रैल तक होने थे। 29 अप्रैल को हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद डीआईओएस ने फैसला लिया है, जिससे कोई भी छात्र-छात्रा दाखिले से वंचित नहीं रह सकें। सभी छात्र अपने कागजात तैयार कराते हुए दाखिला ले सकतें है।
इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर में स्कूलों में दाखिला कराने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद पास हुए बच्चों को अब कक्षा 11 में दाखिला लेना पड़ेगा, जिसके चलते सभी माध्यमिक स्कूलों में दाखिले की तिथि बढ़ाते हुए 15 मई कर दी गई है। उन्होंने सभी वंचित छात्र-छात्राओं और हाईस्कूल में पास हुए बच्चों को अपना अपना दाखिला निर्धारित तिथि से पहले स्कूल पहुंचकर कराने की अपील की। 20 मई से सभी स्कूलों में अवकाश घोषित हो जाएगा। इसके बाद कॉलेज एक जुुलाई को खुलेंगे। सभी विद्यार्थी टीसी, स्कूल फार्म, फोटो व अन्य कागजात तैयार कराकर दाखिला ले सकते हैं।