फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में भिजवाया गया प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

दो माह पूर्व गांव बराला से फरार हुआ प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज करने के बाद कैराना कोतवाली पहुंच गया।
गांव बराला से एक ही समुदाय का युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गए थे। युवती के पिता ने कैराना कोतवाली में बहला फुसलाकर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को प्रेमी युगल कैराना कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बताया कि हम बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। कोर्ट मैरिज के कागजात के साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट का आदेश भी दिखाया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने दोनों से पूछा कि वह कहां रहना चाहते हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में अपने रिश्तेदार के यहां रहने चाहते हैं। इसके बाद कैराना पुलिस ने दोनो को पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा में आदर्श मंडी थाना भेज दिया, जहां से उन्हें बनत भिजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें