एचटी की चिंगारी से जली गेहूं की फसल
शामली।
हाईटेंशन लाइन में शार्टसर्किट से निकली चिंगारी के कारण दो किसानों की करीब दस बीघा गन्ने और गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में शुक्रवार की सुबह किसान चंद्रपाल ओर प्रदीप के खेत के ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। किसानों ने आग बुझाना शुरु कर दिया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। किसानों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे ओर आग बुझाने प्रारंभ कर दी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक किसान चंद्रपाल का चार बीघा गन्ना और तीन बीघा गेहूं तथा प्रदीप का दो बीघा गेहूं जल गया। किसान ने आर्थिक सहायता की मांग की है।