कांधला। कस्बा कांधला निवासी व्यापारी श्रीकांत जैन, देवेंद्र जैन आदि ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर कहा है कि कस्बे में सड़क किनारे कूड़ा डालकर आग लगाने की वजह से प्रदूषण फैलता है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है तथा स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। नगर पालिका अधिकारियों से पूर्व में इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को कार्रवाई करने का निर्देश देकर समस्या का समाधान कराया जाए।