अनिल चौहान ने किया रालोद मुखिया का स्वागत
कैराना।
शामली जिले में दो दिन के दौरे पर आए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का शनिवार शाम दिल्ली लौटते समय कैराना में मोहल्ला आलकलां में रालोद नेता अनिल चौहान के आवास पर कुछ समय के लिए ठहरे। इस दौरान उन्होंने अनिल चौहान के आवास पर कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं कहा। यदि पार्टी कार्यकर्ताओं की मानें तो कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। यहां अजित ने सिंह नाश्ता किया और इसके बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हरपाल पूर्व चेयरमैन, रविंद्र प्रधान ऊंचा गांव, पूर्व प्रधान राकेश, प्रभु तितरवाड़ा, मास्टर अरविंद कंड़ेला, डॉक्टर महेंद्र शेखूपुरा, राजबीर, बिल्लू प्रधान सहपत, प्रदीप एड़वोकेट डुंडूखेड़ा, अजीत मुखिया जगनपुर, जगदीश चेयरमैन, सुधीर सभासद, वसीक हटेला आदि सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता व शुभचिंतक मौजूद रहे।