फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। मंगलवार को मंडलायुक्त सहारनपुर दीपक कुमार अग्रवाल और डीआईजी शरद सचान शामली कलक्ट्रेट में पहुंचकर बैठक लेंगे। इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई दुरुस्त रखने तथा बिजली के तारों को व्यवस्थित ढंग से लगाने और अभिलेखों का रखरखाव ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह और उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरवरी की तरह ही मिलेगा मार्च में राशन
शामली। जिलापूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत मार्च माह के लिए अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों हेतु खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त हो गया है। पात्र कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण फरवरी की भांति रखा गया है। कार्ड धारकों से अपील है कि अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जुड़वा लें, जिनके राशन कार्ड आधार से नहीं जुड़ेंगे, उन्हें राशन मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें