दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
जलालाबाद। कस्बे में कई स्थानों पर सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक सभाओं का आयोजन हुआ। सभी ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रविवार को कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी भाजपा नेता व पुराने संघ कार्यकर्त्ता डॉक्टर मुकेश शास्त्री के आवास पर हुकुम सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान लाला अशोक कुमार, राजेंद्र भगत, बाबू रामकुमार, डॉक्टर रामभूल, डाक्टर मुकेश शास्त्री, रामकिशन, जीवनराम नेता, डॉक्टर सुभाष आर्य, हरीश कुमार शर्मा आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं, डॉक्टर धर्मवीर पाल के भाजपा कार्यालय पर सांसद के निधन पर शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन समर्पित किए। दुख व्यक्त करने वालों में डाक्टर धर्मवीर पाल, चक्रेश चौहान, बोबी शर्मा, हरिओम उपाध्याय, राजेश कुमार, सुनील कुमार, साजिद अहमद, शोम्मी नारंग, उपेंद्र गुप्ता आदि काफी लोगों ने दुख: व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति की प्रार्थना की।