फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मददेनजर कार्यक्रमो की हुई रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलेे में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस लाइन में डीएम व एसपी द्वारा सलामी ली जाएगी। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकमियों को परेड का रिहर्सल कराया गया। छात्र और ाछात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां की।
विज्ञापन

एडीएम शिवबहादुुुर सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी जिले के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से माल्यार्पण की व्यवस्था कराएंगे। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों/शहीदों की प्रतिमाओ एवं शहीद स्मारकों की साफ-सफाई एक दिन पूर्व कराए जाने के निर्देश गए हैं। गणतंत्र दिवस के लिए एक दिन पूर्व सभी कार्यालयों में झंडारोहण का पूर्वाभ्यास कर लिया जाए। किसी भी दशा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं होना चाहिए। प्रात: 9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण होगा तथा परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी द्वारा ली जाएगी। प्रात: 10.00 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया जाएगा, ध्वजारोहण के बाद सुबह 11.00 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को डीएम की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा फल वितरित किए जाएंगे। 12 बजे मार्च पास्ट होगा।
नगर पालिका परिषद शामली मार्च पास्ट मार्ग पर पर्याप्त साफ-सफाई कली चूना छिड़काव कराने की व्यवस्था कराएंगे। मार्च पास्ट नगर पालिका परिषद शामली से प्रारंभ होकर विजय चौक पर समाप्त होगी। जिला आबकारी द्वारा मिष्ठान का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें