शामली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने बुलंदशहर में आत्महत्या करने वाले शिक्षक बिजेंद्र कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। जिलाध्यक्ष पप्पू बोकडिया ने बताया कि शिक्षक का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर पब्लिक इंटर कॉलेज बुलंदशहर में कार्यभार गृहण किया था। जिसमें शिक्षक को कार्यभार गृहण कराने और वेतन के नाम पर जिला विद्यालय निरीक्षक व दो बाबुओं ने चार लाख रुपये वसूलने के बाद भी वेतन न मिलने से परेशान होकर शिक्षक आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने आत्महत्या करने से पहले सभी बातें पत्र में लिख रखी थी। संगठन ने जिला समन्वयक मदनपाल को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर अनिल कुमार, बाबूलाल, जगत सिंह, बाल किशोर, राजेश वर्मा, राकेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, संजीव, शिवराज, राजनाथ, राजबीर आदि मौजूद रहे।