फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नाटिका के माध्यम से समझाया स्वस्थ शरीर का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने समझाया स्वस्थ शरीर का महत्व
विज्ञापन

शामली।
प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में बच्चों ने नाटिका के माध्यम से स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए विभिन्न विटामिनों के बारे में जानकारी दी।
शासन ने सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत 15 से 30 जनवरी के बीच स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीएसए चंद्रशेखर ने जनपद के सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया था। नगर के मोहल्ला बनखड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने नाटिका के माध्यम से सब्जियों, फलों, दालों और दूध आदि बनकर उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। उन्होंने सभी बच्चों को बाजारों में बिकने वाले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की। बच्चों और शिक्षकों को ऐसी वस्तुओं का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अखिलेश, शालिनी, आदित्य, रेनू, पायल, काजल, शुभांगी, शिप्रा, चंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें