फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार
विज्ञापन

शामली। शहर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने सभी छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि वोटिंग लोकतंत्र की मजबूती का सशक्त आधार है। नोडल अधिकारी वसी मखान ने छात्रों को मतदान के उद्देश्य, लाभ, महत्व और संवैधानिक अधिकार के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी 18 वर्षीय छात्रों को चुनावों में परिजनों सहित अनिवार्य रूप से मतदान करने व कराने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए सभी को समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान अरविंद कुमार, अंकुर मलिक, पवन कुमार, मोहर सिंह, मलूकचंद, अशोक कुमार, सोमदत्त, शेखर, मधुबन शर्मा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें