फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठो को चलाए जाने की मांग, कलक्ट्रेट मे धरना -प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। ईट भट्ठों को शीघ्र चलाने की मांग को लेकर ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन कलक्ट्रेट में बुधवार को धरना देंगे। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के संयोजक बाबूराम कामरेड, जिलाध्यक्ष कुलदीप, सचिव सुुभाष एवं कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, देवी दास जयंत, अनिल भाजू, जयपाल सिंह आल्दी, उदयवीर, सौरभ आदि ने बताया कि ईंट भट्ठा बंद होने से मजदूर भूखमरी के कगार पर है। एक ईट भट्टे पर पांच सौ मजदूर कार्य कर रहे है। जबकि जिले में 153 ईंट भट्ठों पर एक लाख लोग जुड़े हुए है, जो अपने बच्चो की पढ़ाई, चिकित्सा, लड़कियों की शादियां जैसी आधारभूत आवश्यकता पूर्ति करते है। ईंट भट्ठों के बंद होने से मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैैदा हो गया है। उन्होंने ईंट भट्ठों को तुरंत चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें